फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने महिला से अश्लील हरकत के बाद की मारपीट

Sat, 04 Jul 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेसर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने जीवन नगर में रहने वाले मनोज के खिलाफ अश्लील हरकत, अभद्रता, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक मनोज उसे देख कर गंदी हरकतें करता है और विरोध करने पर बच्चों को गायब कर मारने की धमकी देता है। बताया कि शुक्रवार को वह घर के बाहर झाड़ू  दे रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान उधर से गुजर रहे मनोज ने उसके साथ अश्लील इशारे और अभद्रता की। विरोध किया तो महिला के मुंह पर डंडा मार दिया।

शोर सुनकर महिला के परिवार वाले और पति रतन बाहर आ गया, मनोज ने रतन को भी डंडा मार कर घायल कर दिया।

मामले की जांच कर रही महिला इंस्पेक्टर आशा रानी ने कहा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें