प्रशांत विहार इलाके में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस खून से सने पैर के निशान के जरिये हत्यारे का सुराग तलाश रही है। बताया गया है कि पुलिस को घटनास्थल के पास से हमलावर के पैर के निशान मिले हैं।
पुलिस महिला के रिश्तेदारों, नौकरानी और परिचितों से पूछताछ कर रही है। शनिवार शाम रोहिणी सेक्टर-13 निवासी कैलाशवती (74) की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई थी।
मौका मुआयना करने के दौरान पुलिस को कमरे में खून बिखरा मिला था और उस पर पैर के निशान मिले। आशंका जताई गई है कि पैर का खून से सना निशान हमलावर का है। पुलिस ने सबूत एकत्र कर उसे जांच के लिए भेज दिया है।