फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले किसी और से शारीरिक संबंध बनाने को कहा, फिर रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
जामा मस्जिद इलाके में एक महिला को नौकरी का झांसा देकर होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे एक अन्य शख्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन


विरोध करने पर उसने महिला से दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। जामा मस्जिद थाना पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता गाजियाबाद में रहती है। उसके चार बच्चे हैं। कुछ माह पहले उसका तलाक हो चुका है। वह दरियागंज स्थित एक एनजीओ में साफ-सफाई का काम करती है। गत बुधवार को उसने जामा मस्जिद थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

विज्ञापन

दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती थी

शिकायत में उसने बताया कि काम करने के दौरान तीन माह पहले उसकी मुलाकात सतीश नाम के शख्स से हुई थी। उन दोनों के बीच जान-पहचान हो गई और दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती थी।

पीड़िता के मुताबिक सतीश ने उसे अच्छी नौकरी दिलवाने का वादा किया था। बुधवार को सतीश उसे जामा मस्जिद के एक होटल में ले गया, जहां सतीश ने एक शख्स को फोन कर बुलाया। उसके आने के बाद सतीश ने पीड़िता को उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा।

इसके बदले में काफी रुपये देने की बात कही। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी उसे होटल के एक कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें