दिल्ली के नरेला इलाके में पुलिस की दो लूटेरों के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
नरेला इलाके में मंगलवार तड़के बदमाश और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। बाहरी उत्तरी जिला स्पेशल स्टाफ की टीम को देखते ही बदमाशों ने गोली चला दी, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल बदमाश पंजाबी कालोनी नरेला निवासी विनय समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे बदमाश की पहचान शामली यूपी निवासी विजय के रूप में हुई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए हरिशचंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।