फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: बीटेक छात्र की हत्या मामले में पुलिस का खुलासा, सामने आई प्रेम प्रसंग की बात

Mon, 10 Feb 2020 07:59 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंगरोली गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर बेहोशी की हालत में मिले युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा करते हुए आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छात्र के रिश्ते में भैया-भाभी लगते है। पुलिस की तफ्तीश में छात्र के महिला से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई। 

विज्ञापन


आरोप है कि पति के दबाव के बाद महिला ने छात्र से संबंध खत्म करने का प्रयास किया। लेकिन छात्र संबंधों को जारी रखना चाहता था। पति और पत्नी ने योजनाबद्ध तरीके से छात्र को घर बुलाया और दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को बिजली की लाइन के नीचे डाल करंट से मौत दिखाने का प्रयास किया। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद आरोपी दंपति का खेल भी काफी हद तक खुलकर सामने आ गया था। 

जेवर के मंगरोली निवासी विकास शर्मा ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग कर रहा था। छात्र की पढ़ाई का सारा खर्चा छात्र का भाई विष्णु खेती से हुई कमाई से चला रहा था। शनिवार को छात्र विकास अपने घर के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला। परिजन जेवर के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने छात्र की करंट की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस को छात्र की मौत पर शुरू से ही शक था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। 

रिपोर्ट के बाद छात्र के भाई विष्णु ने गांव के  सुमन उर्फ सोनिया व लखपत उर्फ बौबी पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस टीम ने छात्र की कॉल डिटेल खंगाली तो काफी सुराग हाथ लगे। इसके बाद दंपति को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। महिला की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किए गए महिला के दुपट्टे को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन

सीविल ड्रेस में पुलिस ने रखी दंपति पर नजर

पुलिस के मुताबिक शनिवार को ही पुलिस को छात्र की करंट से मौत के बजाय हत्या का शक हो गया था। पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस ने छात्र के मोबाईल की सीडीआर निकलवाई। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को आरोपी दंपति पर शक हो गया।  जेवर कोतवाली निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात कर दी गई। एसएसआई फिरोजखान, दारोगा चन्द्रप्रकाश शर्मा, महेन्द्र प्रताप सिंह, संजय राघव के अलावा महिला होमगार्ड ज्ञानेन्द्री करीब से नजर रखे हुए थे और बाद में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

पति ने कहा, छात्र करता था ब्लैकमेल

पुलिस के मुताबिक आरोपी दंपति ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी पति ने पत्नी सुमन से इकतरफा प्यार करने का दावा किया। मना करने के बावजूद आरोपी छात्र सुनने का तैयार नहीं था। आरोप है कि पत्नी को ब्लैकमेल भी कर रहा था। इसके बाद दंपति ने योजना बनाकर छात्र की हत्या का फैसला किया। महिला ने इशारे कर शनिवार रात को छात्र को करीब 11 बजे घर आने के लिए कहा। जब छात्र घर पहुंचा तो पूर्व योजना के मुताबिक, दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें