फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, लेना चाहता था 'काला' की हत्या का बदला

Sun, 03 Jul 2022 01:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस अपराध शाखा को बड़ी कामायाबी हाथ लगी है। पुलिस ने नीरज बवाना गैंग के शूटर को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास पिस्टल बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि वह अशोक प्रधान गैंग के एक शूटर की हत्या की साजिश रच रहा था।
विज्ञापन
पुलिस अपराध शाखा की गिरफ्त में शूटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग के एक शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश के पास पिस्टल बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि वह इन दिनों अशोक प्रधान गैंग के एक शूटर की हत्या की साजिश रच रहा था। उसने बताया कि उसके भाई अश्वनी ने हथियार मुहैया कराया था। उसका भाई झज्जर जेल में बंद है। पुलिस ने उसे भी इस मामले में जेल से गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान झज्जर, हरियाणा निवासी नवीन उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा गैंगस्टरों पर निगरानी रखती है। पुलिस को नवीन उर्फ काला के नजफगढ़ आने की जानकारी मिली।

निरीक्षक मनमीत मलिक के नेतृत्व में टीम ने आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया। नवीन ने बताया कि वह राजीव उर्फ काला की हत्या का बदला लेना चाहता था। उसने अपने भाई अश्वनी के साथ मिलकर इसकी साजिश रची। पुलिस ने उसके भाई को भी जेल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया नवीन हरियाणा में हत्या और हत्या प्रयास की चार वारदातों में शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें