विदेश में रची गई हत्या की साजिश...
सूत्रों का कहना है कि अमन की हत्या विदेश में बैठे बदमाशों ने करवाई है। इसके लिए कई दिनों तक योजना बनाई गई। अक्तूबर 2020 में नीरज बावनियां के मौसेरे भाई शक्ति की हत्या के बाद से उसका निक्कू अमन से बदला लेने की फिराक में था। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले वह इसी मामले की लेकर यूएसए में भाऊ गैंग के बदमाशों से उसने मुलाकात की थी। वहीं दूसरी तरफ हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से हिमांशु भाऊ के नाम से पोस्ट कर दावा किया गया था कि राजौरी गार्डन में जो हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ और नवीन बाली लेते हैं। वह पोस्ट हट गई है और अकाउंट बंद पाया गया था। पुलिस की तकनीकी जांच में पता चला कि अकाउंट विदेश से संचालित किया जा रहा था, लेकिन अब अकाउंट के बंद होने से तकनीकी जांच में दिक्कत हो रही है।
अमन ने आखिरी बार दोस्त को किया था वीडियो काल...
बर्गर किंग में युवती के साथ बैठे अमन ने वहीं पर अपने एक दोस्त को वीडियो काल किया था और उसे युवती के बारे में बताया था। फिलहाल पुलिस अमन के दोस्त के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार अनु अमन का फोन लेकर फरार हुई है। उसका और अमन दोनों का फोन फिलहाल स्विच ऑफ है। ऐसे में पुलिस को लोकेशन निकालने में दिक्कत आ रही है।
शकूरपुर की तरफ भागी थी युवती...
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच से पता चला है कि मंगलवार को अनु वारदात से पहले जीटीबी नगर स्टेशन से मेट्रो में चढ़ती है। इसके बाद वह राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन उतरती है। फिर वारदात के बाद वह राजौरी गार्डन मेट्रो से वह शकूरपुर की तरफ चली जाती है। पुलिस को इससे आगे का कोई सीसीटीवी कैमरों का फुटेज नहीं मिली है जिसमें अनु दिखी हो।