फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सवा किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, बोली- एक किलो पदार्थ की कीमत दस हजार रुपये

Fri, 19 Aug 2022 02:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला ने पूछताछ में बताया कि उसे यह गांजा एक महिला के द्वारा मिला है, जिसके लिए उसने प्रति किलो दस हजार रुपये दिए। महिला नशा तस्करी में काफी समय से सक्रिय है। उस पर इस तरह के मामलों में मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में पुलिस ने एक महिला(46 वर्ष) को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि महिला राजधानी में गांजा तस्करी करती है। महिला की पहचान मजनू का टीला निवासी सुनीता के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे एक महिला को संदिग्ध हालत में देखा। वह अपने हाथ में पॉलीथिन का एक बैग लिए हुई थी। जब उसने देखा कि पुलिस उस पर नजर बनाए हुए है तो उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन महिला अपने नापाक मंसबूों में कामयाब नहीं हुई और पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने महिला के पास से 1.25 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें