फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के खातिर मरवा डाला पति: नोएडा में किराये के कमरे में आशिक से रचाई शादी, फिर पहले जीवनसाथी की ले ली जान

Mon, 16 Dec 2024 06:28 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पति ने अपने प्रेमी से किराये की मकान में शादी भी कर ली। इसके बाद दोनों ने प्लान के तहत पति विशाल की हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन
पति की हत्या के मामले में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासना कोतवाली पुलिस ने पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पति अपनी पत्नी व उसके प्रेमी के अवैध संबंध में रोड़ा बन रहा था। पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। ग्रेटर नोएडा आने पर प्रेमी से मिलना मुश्किल हो गया था। परेशान होकर दोनों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के भाई ने केस दर्ज कराया था। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बड़े भाई बनी सिंह उर्फ विशाल की पत्नी ममता ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी। तकनीकी साक्ष्य व मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी पत्नी ममता (24) निवासी गांव सिरसा और प्रेमी बहादुर (18 वर्ष) निवासी नूनामई गांव थाना दादों अलीगढ़ को ईस्टर्न पेरीफेरल पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर सिरसा गोल चक्कर पास स्थित नाले से हत्या में प्रयुक्त कटार (बड़ी तलवार) को बरामद किया है।

शराब पीकर करता था मारपीट
उन्होंने बताया कि ममता की शादी आठ वर्ष विशाल से हुई थी। उनके पांच व ढाई साल के दो बच्चे हैं। बनी सिंह अत्यधिक शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था। महिला पति से परेशान हो गई थी। करीब एक वर्ष पहले अलीगढ़ के रतुका नगला में आयोजित शादी समारोह में बहादुर नामक युवक से महिला की मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिया। उनमें बात होने लगी। करीब एक वर्ष पूर्व विशाल ममता को लेकर ग्रेटर नोएडा आ गए, तब ममता चूहडपुर की एक सोसाइटी में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करने लगी। 

अलीगढ़ में रची गई हत्या की साजिश
17 नवंबर को ममता का विशाल से झगड़ा हुआ था। विशाल ने महिला के साथ मारपीट की थी, जिस कारण ममता 19 नवंबर को ड्यूटी के बाद अलीगढ़ चली गई थी। अलीगढ़ में बहादुर से मिलकर सारी बात बताई और पति की हत्या करने का फैसला लिया। वहां से ममता अपने मायका ग्राम नौरथा अतरौली अलीगढ़ चली गई थी। 25 नवंबर को को ममता व बहादुर सेक्टर-37 छलैरा नोएडा आ गए थे। यहां किराये का कमरा लेकर रहने लगे। दो दिसंबर को दोनों ने अपने किराये के कमरे में ही जयमाल डालकर शादी कर ली।
विज्ञापन

मौसी का लड़का बनकर घर पहुंचा था आरोपी
8 दिसंबर को बहादुर अट्टा मार्केट से एक कटार खरीदकर कर लाया और ममता को अतरौली अलीगढ़ छोड़कर वापस आ गया। पूर्व योजना के अनुसार 12 दिसंबर को ममता ने विशाल को फोन किया कि मौसी का लड़का आएगा। उसे अपने पास ठहरा लेना। 13 दिसंबर को बहादुर रात के समय ममता की मौसी का लड़का बनकर विशाल के कमरे पर गया। विशाल ने ज्यादा शराब पी ली और नशे में सो गया। रात के समय बहादुर ने अपने साथ लाए कटार से विशाल के गर्दन पर वार किए और उसे मारने के थोड़ी देर बाद वहां से चला आया। 

'विशाल का काम तमाम कर दिया'
आरोपी कटार को सिरसा गोल चक्कर के पास नाले में फेंक कर अपने कमरे में चला गया था। फिर आरोपी ने ममता को फोन करके बताया गया कि विशाल का काम तमात कर दिया है। अब उनके बीच कोई नहीं आएगा। आरोपी ने ममता को जिम्स अस्पताल के पास मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस ने ममता की निशानदेही पर आरोपी को जिम्स के पास से गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर सिरसा गोल चक्कर पास स्थित नाले से घटना में प्रयुक्त कटार बरामद की गई।

पहले पति से खुश नहीं थी महिला
आरोपी ने मोमोज का रेहड़ी लगाकर जीवन यापन करने की योजना बनाई थी। आरोपी 12वीं पास है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि ममता की शादी उसके नाना ने बालिग होने से पहले ही कर दी थी। महिला और उसके मृतक पति के उम्र के बीच करीब 15 साल का फर्क था। इस कारण महिला पहले पति से खुश नहीं थी। फिलहाल दोनों बच्चों को महिला के नाना के पास रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें