फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश के इस जिले में सर्दी के चलते डीएम ने विद्यालयों के खुलने के समय में किया बदलाव, जानें नई टाइमिंग

Mon, 16 Dec 2024 06:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

ग्रेप-3 लागू होने के चलते 1 से 5 तक की कक्षाएं हाइब्रिड मोड में चलाने के निर्देश दिएगए हैं।साथ ही कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से कक्षा एक से पांच तक की कक्षा के किसी भी छात्र को ऑफलाइन कक्षाओं में शामिल होने के लिए दबाव नहीं डाला जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड के बढ़ने से जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने स्कूलों का समय 9 बजे से करने का निर्देश दिया है। वहीं ग्रेप का तीसरे स्टेज लागू होने के साथ ही पाबंदियां शुरू हो गई हैं। वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण  गौतमबुद्ध नगर में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं को हाइब्रिड मोड पर चलने का निर्देश जारी किया गया है।

विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने स्कूलों के प्रधानाचार्य को सोमवार को पत्र भेजकर इस बाबत निर्देश दिए हैं कि लगातार सर्दी बढ़ने व आगामी दिनों में शीत लहर चलने के आसार को देखते हुए यूपी, सीबीएसई, आईसीएसई के साथ अन्य बोर्ड के स्कूल मंगलवार से सुबह नौ बजे से खुलेंगे। निर्देश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूलों को सूचना भेज दी गई है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से कक्षा एक से पांच तक की कक्षा के किसी भी छात्र को ऑफलाइन कक्षाओं में शामिल होने के लिए दबाव नहीं डाला जाएगा। सोमवार को नोएडा और ग्रेनो का एक्यूआई रेड जोन में रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें