फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: आईएएस और सांसद का पीए बनकर उपराज्यपाल से मिलने पहुंचे दो युवक, पकड़े जाने पर कहा- फोटो खिंचवानी थी

Mon, 04 Sep 2023 08:23 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आवास पर आईएएस अधिकारी और एक सांसद का निजी सचिव बनकर मुलाकात करने पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आवास पर आईएएस अधिकारी और एक सांसद का निजी सचिव बनकर मुलाकात करने पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला संदिग्ध लगने पर उपराज्यपाल कार्यालय ने सिविल लाइंस थाने को सूचित किया था। पुलिस इनके खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को दो शख्स कार से सिविल लाइंस स्थित उपराज्यपाल के आवास पर पहुंचे। गेट पर तैनात एएसआई से दोनों ने उपराज्यपाल से मिलने की बात कही। कारण पूछने पर एक ने खुद को पीएमओ में तैनात आईएएस अधिकारी बताया तो दूसरे ने खुद को एक सांसद का निजी सचिव बताया। 

दोनों को उपराज्यपाल के कार्यालय में जाने की इजाजत दे दी गई। दोनों युवक उनके कार्यालय पहुंचे और उपराज्यपाल से मिलने की बात कही। इस बीच वहां मौजूद अधिकारियों को उनके बातचीत के लहजे से शक हो गया। उन लोगों ने तुरंत इसकी शिकायत सिविल लाइंस थाने में कर दी। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान उड़ीसा निवासी अभिमन्यु सेठी और गोकलपुरी दिल्ली निवासी अभिषेक के रूप में हुई। अभिमन्यु ने बताया कि वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर चुका है। असफल होने के बावजूद वह खुद को आईएएस के रूप में पेश करता था। दोनों ने बताया कि उनका मकसद उपराज्यपाल के साथ फोटो खिंचवाने का था। बाद में उनकी योजना इस फोटो का इस्तेमाल कर सरकारी ठेके लेने की थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें