फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाड़ी शूटर: अमन पर लगाया था निशाना, गोली मीट खरीद रहे शहजाद को जा लगी; हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

Thu, 23 Jun 2022 06:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूछताछ के दौरान साहिल ने बताया कि दरअसल वह शहजाद को मारने नहीं आए थे। इनका निशान अमन नामक युवक था। अमन से बातचीत के दौरान इन लोगों ने उस पर ही गोली चलाई थी, लेकिन गोली उसे न लगकर मीट खरीद रहे शहजाद को जा लगी और उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भजनपुरा इलाके में मंगलवार दोपहर शहजाद आलम उर्फ लड्डन उर्फ गुड्डू (32) नामक युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान दिल्ली निवासी साहिल उर्फ आमिर (28) और इसके कजिन गांव पावी, लोनी, गाजियाबाद निवासी सैफ अली उर्फ सिबू (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा व एक खोखा बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान साहिल ने बताया कि दरअसल वह शहजाद को मारने नहीं आए थे। इनका निशान अमन नामक युवक था। अमन से बातचीत के दौरान इन लोगों ने उस पर ही गोली चलाई थी, लेकिन गोली उसे न लगकर मीट खरीद रहे शहजाद को जा लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि मंगलवार दोपहर नॉर्थ घोंडा, जामा मस्जिद, सुभाष मोहल्ला से पुलिस को गोली चलने की सूचना मिली। तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब तक घायल को अस्पताल ले जाया जा चुका था। पुलिस जीटीबी अस्पताल पहुंची तो वहां पता चला कि गोली लगने वाले युवक की मौत हो चुकी है। बाद में युवक की पहचान ऑटो चालक शहजाद आलम के रूप में हुई। शहजाद चांदबाग इलाके में रहता था। घटना के समय वह एक दुकान पर मीट खरीदने के लिए आया था। भजनपुरा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। गली नंबर-10 में जिस जगह वारदात हुई वहां पर कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था। बुधवार शाम को टीम को सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल आरोपी लोनी गोल चक्कर के पास आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी साहिल और उसके कजिन सैफ अली को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान साहिल ने बताया कि वह जेवरात के बॉक्स बनाने वाले कारखाने में काम करता है। वह इलाके के एक जिम में कसरत करता है। जिम में पिछले करीब एक सप्ताह से उसकी अमन नामक युवक से कहासुनी हो रही थी। साहिल आरोपी को सबक सिखाना चाहता था। इसलिए उसने अपने कजिन सैफ अली को मंगलवार दिल्ली बुला लिया। सैफ एक तमंचा भी ले आया। साहिल ने कॉल कर अमन को गली नंबर-10 में बुलाया। वहां बातचीत के दौरान साहिल ने सैफ से अमन को गोली मारने के लिए कहा। सैफ ने गोली चला दी। गोली उसे न लगकर मीट खरीद रहे शहजाद को जा लगी। मौके पर अफरा-तफरी मचते ही आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन क रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें