फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय जा रहा था रोहित: हमलावरों ने युवक को चाकू से गोदा..पत्थर से कुचला सिर; अस्पताल में मौत; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Sep 2024 07:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याणपुरी इलाके में रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने चाकू मारने के बाद पत्थर से उसके सिर को कुचल दिया। जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा था, सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त रोहित के रूप में हुई है। वह कल्याणपुरी के 18 ब्लॉक में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा चार भाई और एक बहन है। वह कल्याणपुरी बस टर्मिनल के पास लकड़ी की दुकान में काम करता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों हमलावरों की पहचान पोली और चंदू के रूप में हुई है।

उसके भाई रजनीश ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात को दुकान पर लकड़ियां आई थीं। रोहित लकड़ियों को दुकान में रखवाने के बाद तड़के चार बजे घर आया। फिर सुबह साढ़े दस बजे सार्वजनिक शौचालय जा रहा था। रास्ते में तीन-चार हमलावरों ने घेर लिया। पिटाई करने के बाद हमलावरों ने उसके पैर में चाकू मार दिया। चाकू लगने से वह वहीं गिर गया। उसके बाद आरोपी उसके सिर को पत्थर से कुचल कर वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें