फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मेरठ से लग्जरी कारें चुराने आते थे दिल्ली, मांग पर चुराते थे गाड़ियां; तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 29 Feb 2024 07:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई पांच लग्जरी कारों के अलावा औजार व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी आशिम अली के खिलाफ 23, अफजल के खिलाफ 17 और शाहरोज के खिलाफ दो मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से दिल्ली आकर ऑन डिमांड लग्जरी कारें चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को बाहरी-उत्तरी जिले के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (एएटीएस) ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मेरठ के किठोर के मोहल्ला सलातीन निवासी आशिम अली उर्फ हासिम, मेरठ के गांव कैली निवासी अफजल और मेरठ के किठोर के मोहल्ला जलालुद्दीनपुरा निवासी शाहरोज के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई पांच लग्जरी कारों के अलावा औजार व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी आशिम अली के खिलाफ 23, अफजल के खिलाफ 17 और शाहरोज के खिलाफ दो मामले पहले से दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी से फिलहाल वाहन चोरी के छह मामले सुलझे हैं।

बाहरी-उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि वाहन चोरी में शामिल गैंग रोहिणी के सेक्टर-35 के पास आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर जाल बिछा दिया। इसके बाद कुछ दूर पीछा कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन


इनके पास से बरामद क्रेटा कार शाहबाद डेयरी इलाके से चोरी की गई थी। कार पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी मिली। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह ऑन डिमांड दिल्ली-एनसीआर में कारें चोरी करने के लिए आते हैं। इनके निशाने पर क्रेटा, ब्रेजा, किया समेत दूसरी लग्जरी कारें रहती हैं।

कार चोरी करने के बाद उसे दिल्ली में ही कहीं पार्क कर दिया जाता था। कार के रिसीवर के कहने पर बाद में उसे कार हवाले कर पैसे ले लिए जाते। रिसीवर कार का मॉडल और रंग बताता है। रिसीवर दुर्घटना में खत्म हुई कारों के पेपर इंश्योरेंस कंपनियों से खरीदकर उसके बदले दिल्ली-एनसीआर से कार चोरी करवा लेते थे।

बाद में इन कारों के इंजन और चेसिस नंबर बदलकर अच्छे दाम पर बेच दिया जाता। आरोपियों ने बताया कि यह ज्यादातर चोरी की कारें पप्पू उर्फ बकरा नामक व्यक्ति को बेचते हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश कर रही है। पप्पू भी मेरठ का ही रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें