फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: सात लाख रुपये के लालच में दोस्तों के साथ मिलकर नाती ने की थी कमरुद्दीन की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Jan 2025 04:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र में रुपये के लालच में नाती ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाना की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए नाती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोनी कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में 60 साल के बुजुर्ग कमरुद्दीन का घर के अंदर शव मिला था। पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सात लाख रुपये के लालच में कमरुद्दीन के नाती ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी मकान में सीढ़ी लगाकर घुसे थे। पहले कमरे में नकदी और जेवरात न मिलने पर उन्होंने दूसरे कमरे में चोरी करनी शुरू की थी। इस दौरान कमरुद्दीन जाग गए और शोर मचाने लगे। कमरुद्दीन के शोर मचाने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपियों को घर से नकदी व जेवरात उस संख्या में नहीं मिले। नाती को शक था कि कुछ समय पहले नाना कमरुद्दीन ने जमीन बेची, उसका पैसा घर में रखा हुआ है। इसके अलावा कुछ जेवरात भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें