फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नौकर उड़ा ले गया था मालिक के साढ़े 12 लाख, पुलिस ने राय बरेली से दबोचा; रुपये लेकर भाग गया था गांव

Wed, 12 Jun 2024 02:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में एक माह पूर्व रखे नौकर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मालिक के साढ़े 12 लाख रुपये उड़ा लिए। वारदात के बाद आरोपी अपने गांव भाग गया। पुलिस ने आरोपी गांव रामा खेड़ा, राय बरेली, यूपी निवासी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में एक माह पूर्व रखे नौकर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मालिक के साढ़े 12 लाख रुपये उड़ा लिए। वारदात के बाद आरोपी अपने गांव भाग गया। पुलिस ने आरोपी गांव रामा खेड़ा, राय बरेली, यूपी निवासी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी किए गए रुपयों में से 10.70 लाख रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी ने बताया कि उसने बाकी 1.80 लाख रुपये मौज मस्ती में उड़ा दिए। पुलिस को उसके दोस्त लवकुश की तलाश है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि दो जून को खारी बावली में ड्राइफ्रूट कारोबारी दिनेश अग्रवाल ने दफ्तर से 12.50 लाख रुपये चोरी होने की शिकायत लाहौरी गेट थाना पुलिस से की थी। पीड़ित ने बताया कि घटना वाले दिन वह ऑफिस में नहीं थे। इस बीच देर रात को उनके नौकर ने अलमारी से कैश चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो रात करीब 12.40 बजे आरोपी अपने एक साथी के साथ वहां आता हुआ दिखाई दिया। इस बीच एक टीम को राय बरेली भेजा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि वह रात को ऑफिस में ही रुकता था। उसका मालिक भी वहां होता था। घटना वाले दिन कारोबारी का भतीजा दफ्तर में मौजूद था। उसने चुपचाप उसकी जेब से अलमारी की चाबी निकाली और कैश चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसकी ससुराल से कैश बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें