फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पार्क में नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस को आपसी रंजिश का शक; आरोपियों की तलाश में पुलिस

Wed, 12 Jun 2024 02:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जहांगीरपुरी इलाके में मंगलवार शाम एक पार्क में कुछ हमलावरों ने 15 साल के नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने घायल नाबालिग को पास के अस्पताल में लेकर गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहांगीरपुरी इलाके में मंगलवार शाम एक पार्क में कुछ हमलावरों ने 15 साल के नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने घायल नाबालिग को पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मृत नाबालिग के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम 6.45 बजे पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से एक 15 साल के नाबालिग को जख्मी हालत में भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों नाबालिग को मृत घोषित कर दिया है। नाबालिग को अस्पताल लाने वाले लड़कों ने बताया कि मृत नाबालिग एच ब्लॉक जहांगीरपुरी में परिवार के साथ रहता था। मंगलवार शाम को वह इसी ब्लॉक में स्थित पार्क में टहल रहा था। वहीं तीन चार अन्य लड़के भी घूम रहे थे।

इसी दौरान तीन से चार लड़के वहां आए और नाबालिग को पकड़ लिया। इनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। उसके बाद हमलावरों ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए। शोर मचाने पर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें