फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: जेल से रिहा होकर घर जा रहे युवक पर की फायरिंग, पुलिस ने शूटर को दबोचा; अब तक छह गिरफ्तार

Mon, 03 Mar 2025 05:34 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में युवक पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंचारा गांव थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद के सुमित मंडार के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
शूटर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने जेल से रिहा होकर घर जा रहे एक युवक पर फायरिंग करने वाले आरोपी को रविवार को एएमआर मॉल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंचारा गांव थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद के सुमित मंडार के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में बदरपुर गांव खादर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में रह रहा था। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस सहित बरामद हुआ है।

विज्ञापन


सादुल्लापुर में रहने वाले एक व्यक्ति ने ईकोटेक-1 कोतवाली में केस दर्ज कराया था कि चार फरवरी को वह जिला कारागार लुक्सर से रिहा होकर अपने सथियों के साथ घर जा रहे थे। इसी दौरान फैक्ट्री एरिया मंदिर के पास मनोज नागर व उसके भाई कपील नागर ने अपने साथियों के साथ उनके ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी थी।

फायरिंग के दौरान छर्रा राहगीर को लगा था। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। किसी तरह वह जान बचाकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को प्रिंस और अभिषेक को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। वहीं, तीसरे आरोपी सौरभ को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


आरोपी प्रिंस से एक पिस्टल, कारतूस, जबकि अभिषेक से एक तमंचा, कारतूस और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई। आरोपी प्रिंस शार्प शूटर है, जो पैसे लेकर किसी की भी हत्या को अंजाम देने में माहिर है। आरोपी 4 फरवरी को पीड़ित को जान से मारने के लिए की गई फायरिंग में शामिल था। मामले में एक आरोपी ने सरेंडर किया था। वहीं दो आरोपियों को बाद में गिरफ्तार किया गया था। 

वहीं, कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि जांच में पता चला है पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मामले में अब तक छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपी मेरठ से अवैध तमंचा खरीदकर लाया था। आरोपी घटना वाले दिन मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें