फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में नशेड़ियों का आतंक: शराब के लिए युवक से लूटपाट, बदमाशों ने चाकू से गोदा, 200 CCTV खंगाले; सात दबोचे

Sat, 25 Nov 2023 06:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में शराब के लिए एक युवक से लूटपाट के दौरान हत्या का मामला सामने आया है। बदमाशों ने विरोध करने पर हत्या कर दी। लूटपाट करने वालों में ज्यादातर नाबालिग है। पुलिस ने दो सौ सीसीटीवी कैमरों की जांच कर इन बदमाशों को पकड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम विहार इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक की चाकू गोदकर हत्या करने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए बदमाशों में चार नाबालिग हैं। पुलिस ने करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरे की जांच कर बदमाशों की पहचान की। बदमाशों ने खुलासा किया है कि शराब के लिए उन्हें पैसे की जरूरत थी, इसलिए उनलोगों ने लूटपाट को अंजाम दिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक बरामद किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

गिरफ्तार तीन बदमाशों की पहचान मंगोलपुरी निवासी आशु कुमार (18), सलीम (19) और सनी (19) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 20 नवंबर की देर शाम पुलिस को उद्योग नगर पीरागढ़ी के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन वहां कोई पीड़ित और शिकायतकर्ता नहीं मिले। आस-पास पूछताछ करने पर पता चला कि पीड़ित को संजय गांधी अस्पताल ले गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि घायल युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। मृतक की शिनाख्त शास्त्री नगर बहादुरगढ़ निवासी मंजय पासवान (36) के रूप में हुई।

अस्पताल में मिले शिकायतकर्ता जितेंद्र ने बताया कि वह मूलत: बिहार के रहने वाले हैं। वह मंजय के साथ शास्त्री नगर बहादुरगढ़ में रहते थे। दोनों उद्योग नगर स्थित एक जूते की फैक्टरी में काम करते थे। 20 नवंबर को काम खत्म करने के बाद वह बहादुरगढ़ जाने के लिए ट्रैक के रास्ते मंगोलपुरी रेलवे स्टेशन जा रहे थे। जहां से उन्हें ट्रेन पकड़नी थी। 

तभी 15-20 साल के करीब आधा दर्जन लड़के उनसे लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर उनलोगों ने चाकू से हमला कर दिया। वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागने में सफल रहा लेकिन मंजय को बदमाशों ने पकड़ लिया और उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कुछ देर बाद वह अन्य राहगीरों के साथ वापस घटनास्थल पर पहुंचा। वहां मंजय घायल अवस्था में पड़ा था। उसके शरीर पर चाकू के कई जख्म थे। एम्बुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

दो सौ सीसीटीवी कैमरे की जांच के बदमाशों तक पहुंची पुलिस
पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस के साथ जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें वारदात को अंजाम देकर सात बदमाश भागते दिखे। पुलिस ने बदमाशों के दिशा में लगे करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरे की जांच कर उनकी पहचान कर ली। स्पेशल स्टाफ की टीम ने वारदात में शामिल छह और थाने की पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ लिया।
विज्ञापन

नशे में होने के बावजूद और शराब पीने के लिए रची लूटपाट की साजिश
पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन सभी ने शराब पी। और शराब पीने के इच्छा होने पर उनलोगों ने किसी को लूटने की योजना बनाई। इसी दौरान जितेंद्र और मृतक मंजय को रेलवे ट्रैक से आते देखा। उनलोगों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट करने लगे। जितेंद्र वहां से भागने में सफल रहे जबकि उनलोगों ने मंजय के विरोध करने पर दो चाकुओं से उनपर कई वार कर दिए। घायल करने के बाद वह उनका सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें