बुलंदशहर में राशन घोटाले के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभी भी मुख्य आरोपी रवींद्र सिंह समेत चार आरोपी फरार चल रहे हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि देहात कोतवाली पुलिस ने रविवार को तीन हजार क्विंटल राशन के घोटाले के मामले में नामजद आरोपी पवन को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि दो माह पहले बुलंदशहर ब्लॉक में तीन हजार क्विंटल राशन गबन का खुलासा अमर उजाला ने किया था। मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी ठेकेदार रवींद्र सिंह, एसएमआई सुधीर, राशन माफिया वकील खान, शिवकुमार, अंकुर, पिंकी और पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बाद में शासन ने डीएसओ सुनील कुमार, खाद्य विपदा अधिकारी जेए करीम, खाद्य निरीक्षक समेत चार अधिकारियों को निलंबित किया था।