फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi AQI: मानसून ने हटाई प्रदूषण की चादर, इस साल पहली बार साफ हवा में दिल्लीवालों ने ली सांस, जानें एक्यूआई

Sun, 07 Jul 2024 09:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जुलाई में मौसम के कारण एक्यूआई और सुधार हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार एक्यूआई 56 रीडिंग के साथ संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली की हवा हुई साफ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में लंबे समय बाद लोगों ने रविवार को सबसे साफ हवा में सांस ली। रविवार को इस साल का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दर्ज किया गया। दिल्ली का एक्यूआई साल के सबसे निचले स्तर 56 पर दर्ज किया गया। जबकि इस माह के पहले सप्ताह में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही।

विज्ञापन


दिल्ली का एक्यूआई जून में सात दिन तक 100 से नीचे था और जुलाई में मौसम के कारण इसमें और सुधार हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार एक्यूआई 56 रीडिंग के साथ संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया। 1-7 जुलाई तक एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में रहा है, रविवार को यह साल का सबसे निचला स्तर था। जबकि दिल्ली-एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 36 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें