32 वर्षीय पीड़िता सपरिवार पश्चिम विहार इलाके में रहती हैं। वह पीतमपुरा गांव स्थित एक निजी कंपनी में बतौर प्रबंधक काम करती हैं। 26 जुलाई की सुबह वह अपनी कार से कार्यालय जा रही थी। तभी कार सवार दो युवक उसका पीछा करने लगे और मधुबन चौक के फुट ओवर ब्रिज के सामने आरोपियों ने अपनी कार को उसकी कार के सामने रोक दिया। कार से उतर कर आए एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और उससे कार ठीक से चलाने को लेकर बहस करने लगा।
इसी दौरान वहां गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने महिला से बहस करते देखकर वहां पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने दोनों युवकों पर कार से पीछा कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रोहिणी निवासी राहुल और रिठाला निवासी अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।