फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा: पांच और आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जारचा क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में इकलाख हत्याकांड के सभी दस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पांच अज्ञात पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में विशाल भी पांच नामों का खुलासा कर चुका है।
विज्ञापन


इसके बाद गांव से फरार चल रहे सैकड़ों युवाओं में खुद के फंसने का डर सता रहा है। पांचों नाम को लेकर बिसाहड़ा में अफवाहों का दौर बना हुआ है। इस बीच गांव के कुछ लोगों ने पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों से बेगुनाहों को फंसाए नहीं जाने की अपील की है।

बिसाहड़ा में बीते 28 सितंबर को हुए इकलाख की हत्या के मामले में दस नामजद और पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

सभी नामजद हो चुके हैं गिरफ्तार

सभी नामजद गिरफ्तार कर लिए गए हैं। घटना के बाद से ही गांव के अधिकांश युवा गांव को छोड़कर चले गए थे। जो अब तक नहीं लौटे हैं। वहीं गांव के लोगों में हिरासत में ले लिए जाने का भय कायम है।

उधर जारचा कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार का कहना है कि जिन पांच नाम का खुलासा विशाल ने किया था उनके अलावा अन्य तथ्यों के आधार पर भी जांच चल रही है।

मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरोपी पर पहले ही पांच से छह मामले दर्ज हैं

इकलाख हत्याकांड में नामजद हरिओम को अंतिम आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया जा चुका है। हरिओम पर इससे पहले भी मारपीट समेत पांच से छह मामले दर्ज हैं।

इनमें से एक मामले में वह जेल भी जा चुका है। पुलिस पूछताछ में वह बार-बार बयान बदलते हुए अपनी किसी भूमिका से इनकार कर रहा है।

पुलिस को इस मामले में अब दानिश के ठीक होने का इंतजार है। एसओ सुबोध कुमार का कहना है कि पहले दानिश का बयान लिया जाएगा। अभी चार्जशीट दाखिल करने की कोई जल्दबाजी नहीं है। जांच चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें