फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूरोपीय शहर की बराबरी करेगा साइबर सिटी, मैट्रीनो से होगा सफर

Sun, 20 Mar 2016 02:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
मैट्रीनो (पॉड टैक्सी)
विज्ञापन
वह दिन ज्यादा दूर नहीं जब साइबर सिटी की परिवहन व्यवस्था यूरोपीय देशों जैसी हो जाएगी। शहर की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रयास शुरू हो चुके हैं। शहर की आंतरिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने का काम कहीं डीएमआरसी तो कहीं रैपिड मेट्रो की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस दिशा में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने काम शुरु कर दिया है। इस काम के लिए विदेशी कंपनियों को भी आमंत्रित किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक इसी साल अप्रैल में इसके लिए निविदाएं आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरु होने की संभावना है।

गुड़गांव में परिवहन को बेहतर बनाने के लिए लंदन के हीथ्रो शहर जैसा यहां मैट्रीनो (पॉड टैक्सी) को चलाने की योजना है। वहीं, नगर निगम भी बंगलूरू की तर्ज पर यहां अत्याधुनिक सिटी बस चलाने की कोशिश में कदम आगे बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन


इससे गुड़गांव पूरे एनसीआर से जुड़ जाएगा। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होने से शहरवासियों को जाम के अलावा कई अन्य समस्याओं से निजात मिलेगी। साथ ही साथ गुड़गांव के प्रति लोगों का आकर्षण भी बढ़ेगा।

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इस योजना के तहत पॉड टैक्सी को गुड़गांव दिल्ली बॉर्डर (एंबीयंस मॉल) से सोहना रोड स्थित बादशाहपुर तक चलाया जाएगी।  13 किमी लंबी इस योजना पर 850 रुपये खर्च होने की संभावना है। इस पूरे रास्त में कुल 16 स्टेशन होंगे। मैट्रिनो में एक समय में पांच लोग सवार हो सकेंगे।

पुराने शहर में भी होगी मेट्रो सेवा

मैट्रीनो (पॉड टैक्सी)
पुराने गुड़गांव में मेट्रो सेवा शुरू करने की दिशा में तेजी से कदम आगे बढ़ाए जा रहे हैं। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने मेट्रो विस्तार के फिजीबिलिटी स्टडी की अनुमति दे दी है।

इसके लिए कॉरपोरेशन ने दो लाख रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान को भी मंजूरी दे दी है। इसके लिए तीन संभावित रूटों पर इसकी संभावना तलाश की जाएगी।

रूट ऐसा होगा जिससे पुराने शहर के सभी सेक्टरों, कॉलोनियों और मोहल्लों में रहने वालों को फायदा हो। इससे बस अड्डा, रेलवे स्टेशन सहित पुराने गुड़गांव के तकरीबन सभी बाजार कनेक्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन

आधुनिक होगी सिटी बस

मैट्रीनो (पॉड टैक्सी)
मैट्रीनो योजना : केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की ओर से धौलाकुआं से गुड़गांव के मानेसर के बीच मैट्रीनो चलाने की योजना को आगे बढ़ा दिया है। यह मैट्रीनो लंदन के हीथ्रो शहर में चल रही है।

मैट्रीनो सुविधा शुरू होने से गुड़गांव का औद्योगिक हब सीधे दिल्ली से जुड़ जाएगा। मैट्रीनो चलने से दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर लगने वाला जाम हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा। आने वाले छह माह में इस पर काम शुरू हो जाएगा। 

एयरपोर्ट मेट्रो को शहर से जोड़ने की तैयारी : दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की योजना एयरपोर्ट मेट्रो से गुड़गांव को कनेक्ट करने की है। इसके लिए नए सिरे से डीपीआर तैयार करने को हरियाणा सरकार ने डीएमआरसी को निर्देश दिया है।

आधुनिक होगी सिटी बस सेवा : कोलंबिया (बगोटा) के रहने वाले शहरी परिवहन विशेषज्ञ बैरियो हिंडाल्गो ने कुछ माह पहले गुड़गांव का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने सिटी बस सेवा को और आधुनिक बनाने की दिशा में सुझाव दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें