नई दिल्ली स्थित भाजपा के मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रशंसकों और समर्थकों को हाथ हिलाकर धन्यवाद देते हुए पहुंचे।
जीत का जश्न मनाने के लिए जोश में लोग केवल दिल्ली ही नहीं बनारस, लखनऊ, इलाहाबाद और कानुपर व आसपास के क्षेत्रीय लोग लाखों की संख्या में पहुंचे हुए हैं।
अभिनंदन समारोह में पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय तक कुछ दूर पैदल चलकर पहुंचे। इस दौरान वह लगातार प्रशसंकों और समर्थकों को हाथ हिलाकर धन्यवाद देते रहे।
पीएम ने समारोह की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को माला पहना कर किया। कई लोग भीड़ में पीएम के साथ सेल्फी लेने की चक्कर में थे पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक लिया।
पुलिस भीड़ को नियंत्रण करने के लिए लगातार लगी हुई है। रविवार शाम 6 बजे प्रधानमंत्री का संबोधिन शुरू हुआ। कई समर्थक जहां भाजपा के रंग में केसरिया और हरे रंग में कमल लिए दिखाई दिए, वहीं कुछ समर्थक हरे और केसरिया रंग में गुब्बारे लेकर आए हैं।
कुछ ही मिनट पहले अमित शाह भी भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। भाजपा कार्यालय में पीएम का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है। यहां कुछ दूर तक पीएम नरेंद्र मोदी पैदल चल कर जाएंगे। बता दें कि अभिनंदन समारोह से पहले पीएम का रोड शो होगा। इसलिए वह कुछ दूर पैदल चलकर कार्यालय पहुंचेंगे।