फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Election Rally: पीएम मोदी की पलवल में रैली कल, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया यह दावा

Mon, 30 Sep 2024 06:43 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

पलवल जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से 20 हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।रैली के लिए 60 बाई 150 मीटर का पंडाल व वाटर प्रूफ मंच बनाया गया है।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : X/@BJP4India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के चलते गदपुरी टोल बेरियर के पास एक अक्तूबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री की रैली में 50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

इसके लिए अकेले पलवल जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से 20 हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भीड़ पहुंचाने के लिए भाजपा नेताओं के अलावा रैली संयोजक केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लोगों से संपर्क कर रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया है। 

कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली के लिए 60 बाई 150 मीटर का पंडाल व वाटर प्रूफ मंच बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर सभी इंतजाम पुख्ता किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर फरीदाबाद व पलवल के लोगों में जोश व उत्साह है। उन्होंने कहा कि रैली में 50 हजार लोग हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री की रैली के बाद फरीदाबाद और पलवल में चुनावी समीकरण पूरी तरह से बदल जाएंगे। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रैली के बाद कांग्रेस का जनाधार और खत्म हो जाएगा। चुनाव में फरीदाबाद और पलवल में सभी नौ सीटों पर भाजपा की जीत होगी। रैली की तैयारियों को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी लगाई है। उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को रैली के संदर्भ में दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें