फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas Day: पीएम आवास पर मनाया गया क्रिसमस, नरेंद्र मोदी बोले- ईसाई समुदाय के साथ मेरा बहुत पुराना

Mon, 25 Dec 2023 03:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईसाई समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इसके अलावा बच्चों ने क्रिसमस दिवस के मौके पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Christmas Day: आज देश में क्रिसमस का पर्व मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईसाई समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इसके अलावा बच्चों ने क्रिसमस दिवस के मौके पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च पहुंचे। यहां वह प्रर्थना में शामिल हुए। उन्होंने ईसा मसीह को मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बताया। यह चर्च दिल्ली के गोल डाकखाना में स्थित है। पीएम आवास पर नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ईसाई समुदाय के साथ मेरा बहुत पुराना और आत्मीय नाता रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए मैं ईसाई समुदाय और उनके लीडर्स से अक्सर मिलता रहता था। 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि सरकार के तौर पर हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि विकास का फायदा हर किसी तक पहुंचे और कोई इससे अछूता न रहे। ईसाई समुदाय के लोगों तक विशेषकर गरीब और वंचितों तक भी आज देश में हो रहे विकास का लाभ पहुंच रहा है। 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य साथ हम अपनी विकास यात्रा को तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं। इस विकास यात्रा में हमारे सबसे महत्वपूर्ण साथी हमारे युवा हैं।

ईसा मसीह ने दिया करुणा व सेवा का संदेश...
प्रधानमंत्री ने कहा कि ईसा मसीह का जीवन संदेश करुणा और सेवा पर केंद्रित था और उन्होंने एक समावेशी समाज के लिए काम किया, जहां न्याय सभी के लिए हो। पीएम ने कहा कि यही मूल्य उनकी सरकार की विकास यात्रा में मार्गदर्शक के रूप में काम कर रहे हैं। इन्हीं पर चलते हुए केंद्र की भाजपा-नीत सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास का फायदा हर किसी तक पहुंचे और कोई इससे अछूता ना रहे। ईसाई समुदाय के लोगों तक, खासकर गरीबों व वंचितों तक भी विकास का लाभ पहुंच रहा है।

चर्च पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मैंने ईसा मसीह से आशीर्वाद लिया है। हम सभी जानते हैं कि भगवान यीशु हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। आज उन्हें और उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है।
उन्होंने आगे कहा कि हम उनसे प्रेरणा लेना चाहते हैं। लोगों और समाज में सद्भाव, शांति और विकास स्थापित करने के लिए उनके रास्ते पर चलें। मैं क्रिसमस के अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन

पीएम बने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की पहचान
देश में हो रहे विकास, प्रगति और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम करने के तरीकों से देश के ईसाई समुदाय के गणमान्य नागरिक न केवल बेहद प्रभावित हैं, बल्कि वे प्रधानमंत्री के नेतृत्व को सभी के लिए अच्छे भविष्य के वादे की तरह देखते हैं। क्रिसमस पर प्रधानमंत्री आवास पर आमंत्रित समुदाय के इन गणमान्य नागरिकों व अतिथियों ने आयोजन को खुल कर सराहा। साथ ही भारत में बने सकारात्मक माहौल को लेकर भी उनके पास अच्छे शब्दों की कमी नहीं थी। हमारा देश दुनिया का नेतृत्व कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विचार को काफी प्रोत्साहित करते हैं, उनके नेतृत्व में यह विचार हर भारतीय तक ज्यादा से ज्यादा प्रसारित भी हो रहा है और हमारे देश में बड़े बदलाव ला रहा है। - कार्डिनल ओसवाल्ड ग्रेशियस

प्रधानमंत्री मोदी साफ तौर पर भारत और भारतीयों को समर्पित व्यक्ति हैं। उनकी वजह से हर भारतीय महसूस करता है कि वह देश का नागरिक है और सरकार उसके लिए काम कर रही है। - केविन जे किमटिस, सेकंड सेक्रेट्री, दूतावास, पवित्र वेटिकन सिटी

प्रधानमंत्री हर बड़ी खेल स्पर्धा के बाद खिलाड़ियों को खुद फोन करके कैसे प्रोत्साहित करते और सेलिब्रेट करते हैं, यह मुझे हैरान करता है। इसकी वजह से बहुत कुछ बदल रहा है। - अंजू बॉबी जॉर्ज, एथलीट

प्रधानमंत्री जी इस देश के लिए जो कर रहे हैं, वह असाधारण है। जब लोग उनके काम से खुश हैं तो मतलब है कि देश आगे बढ़ रहा है। - डीनो मोरिया, अभिनेता

सबसे शानदार बात है कि देश में बैंचमार्क लगातार ऊंचा उठता जा रहा है। न केवल हमारे संस्थान या विद्यार्थियों के लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए। और अगर भारत जीतता है, तो दुनिया भी जीतेगी। - जॉन वर्गीस, प्रिंसिपल, सेंट स्टीफंस कॉलेज

मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी वजह से काफी बदलाव आए हैं। इन्हें देखकर कर न केवल हम ईसाई, बल्कि देश के सभी समुदाय खुश हैं। यह हमारे लिए एक बेहतर भविष्य के वादे जैसा है। - जॉर्ज एम जॉर्ज, डिप्टी एमडी, मुथूट ग्रुप

हमारे प्रधानमंत्री का शानदार विजन है, ‘सबका साथ, सबका विकास।’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वे नेतृत्व दे रहे हैं। दुनिया भर के नेता उन्हें पहचान रहे हैं। -आर्कबिशप अनिल काउटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें