फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilot dies : दिल्ली में विमान उतारने के बाद पायलट की मौत, लैंडिंग के बाद से ही होने लगी थी परेशानी

Fri, 11 Apr 2025 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

घटना बुधवार को उस वक्त हुई, जब पायलट इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अन्य औपचारिकताएं पूरी कर रहा था। 
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट की दिल्ली हवाईअड्डे पर विमान उतारने के बाद अचानक मौत हो गई। यह घटना बुधवार को उस वक्त हुई, जब पायलट इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अन्य औपचारिकताएं पूरी कर रहा था। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, श्रीनगर-दिल्ली उड़ान की लैंडिंग के बाद से ही उसके पायलट अरमान को परेशानी शुरू हो गई थी। थोड़ी देर बाद वह बेहोश होकर गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 मौत के कारण का तुरंत पता नहीं चल पाया। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। अरमान की हाल ही में शादी हुई थी। उसके साथियों ने बताया कि लैंडिंग के बाद उसने कॉकपिट में उल्टी की थी। 
विज्ञापन


एयरलाइन की अपील, अनावश्यक अटकलें न लगाएं : एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घटना पर दुख जाहिर किया है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, इस कठिन समय में हम शोक संतप्त के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस समय हमारी गोपनीयता का सम्मान करें व किसी प्रकार की अनावश्यक अटकलें न लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें