हज पर जाने वाले चयनित हुए 606 आजमीनो के लिए जून के दूसरे सप्ताह में प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के साथ ही पोलियो की खुराक और मेंजाइटिस के इंजेक्शन लगाए जाएंगे।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद कलीम बताते हैं कि 15 जून से प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इससे पूर्व अभी हज पर जाने वाले यात्रियों की प्रतिक्षा सूची भी आनी बांकी है।
इसके साथ ही अभी हज पर जाने वाले बुजुर्गों की सूची भी अब तक नहीं आई है। मोहम्मद कलीम ने कहा कि 20 मई तक पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद प्रशिक्षण शिविर लगाने की दिशा में काम होगा।