राजनगर सेक्टर-9 में मंगलवार दोपहर एक शादी समारोह के बाहर एक्सीडेंट से हड़कंप मच गया। दरअसल, बच्चों को स्कूल से घर ड्रॉप करने जा रही डीपीसी राजनगर की स्कूली बस समारोह के बाहर सजावट के लिए लगाए गए पिलर से टकरा गई।
बस की टक्कर से पिलर दुल्हन के परिजनों की कार पर गिर गया। कार का शीशा टूट गया, परिजनों ने बस को रुकवा लिया। बस की स्पीड स्लो थी, इसलिए बस में सवार 20 बच्चे बाल-बाल बचे।
दूसरी बस मंगवाकर बच्चों को घर भेजा गया। लोगों ने बस चालक को कविनगर पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम दोनों पक्षों का समझौता हो गया।
एसएचओ कविनगर ने बताया कि राजनगर सेक्टर-9 निवासी बलदेव सिंह ऑटो मोबाइल शॉप संचालक हैं। मंगलवार को उनकी बेटी की शादी थी।
घर के बाहर सजावट की गई थी, प्रवेश द्वार के लिए गेट लगवाया गया था। इस दौरान डीपीएस राजनगर की स्कूल बस समारोह स्थल के बाहर बंधी रस्सी बस से उलझ पिलर से टकरा गई।
पिलर गिरने से कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। बस की स्पीड तेज होती तो हादसा बड़ा हो सकता था।