फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज से मृतक व्यक्ति के नाम पास कराया नक्शा

Tue, 17 Nov 2015 07:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी थाना क्षेत्र में चार मरला स्थित एक मकान पर फर्जी कागजातों के सहारे मृतक व्यक्ति के नाम पर नक्शा पास कराकर कब्जा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


इस संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गुड़गांव शहर के लक्ष्मी गार्डन निवासी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका शहर के चार मरला में 220 गज का मकान है।

जो कि उनके पिता परेराम के नाम पर था। उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्ष 1991 में लक्ष्मनदास के नाम से फर्जी डिग्री बनवा ली। इस बात का पता चला तो इसको कोर्ट में चैलेंज किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद 2010 में लक्ष्मनदास की मौत हो गई। आरोप है कि 2014 में नगर निगम अधिकारियों से मिलीभगत कर दूसरा एफिडेविट देकर लक्ष्मनदास के नाम पर मकान का नक्शा पास करा लिया गया।

मामला संज्ञान में आने पर नगर निगम की ओर से नोटिस भी दिए गए, लेकिन निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में निगम के बार-बार चक्कर काटे, लेकिन निगम की ओर से कोई न्याय नहीं मिला।

उन्होंने निगम द्वारा भी कार्रवाई न किए जाने की बात कही। लगातार तीन माह से निगम के चक्कर काटने के बाद कोई राहत मिलती न देख संजय ने शहर थाना पुलिस को रुख किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों शिवाजी नगर निवासी राजेश, युद्धिष्ठिर, तरुण व सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें