दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कई कार्यकर्ता के जेब से नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में चाय पार्टी का आयोजन किया गया था।
पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम पुलिस को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में चोरी होने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पीड़ित हीरालाल सोलंकी मौजूद मिला। हीरालाल ने पुलिस को बताया कि वह हरिजन बस्ती न्यू रोहतक रोड का रहने वाला है। कांग्रेसी कार्यकर्ता होने के नाते वह चाय पार्टी में शामिल होने आया था।