फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला इंजीनियर से दुष्कर्म 

Tue, 28 May 2019 10:12 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

- शादी की तैयारियों के लिए रखे 3 लाख लेकर हुआ फरार 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का झांसा देकर एक युवक ने इंजीनियर युवती से दुष्कर्म किया और शादी की तैयारियों के लिए 3 लाख रुपये भी लेकर फरार हो गया। पीड़िता इंजीनियर की ओर से फेज-थ्री कोतवाली में मामले की शिकायत की गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच शुरू करने की बात कही है। मूलत: रायबरेली निवासी एक इंजीनियर युवती परिवार के साथ दिल्ली के कोंडली गांव में रहती है और नोएडा के सेक्टर-65 स्थित निजी कंपनी में जॉब करती है।

पीड़िता का आरोप है कि करीब छह माह पहले खोड़ा निवासी एक युवक से कंपनी में मुलाकात हुई थी। आरोपी ने एक दिन अपने कमरे पर किसी काम के बहाने ममूरा में बुलाया था और वहां पर पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


होश में आने पर जब उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी हाथ जोड़कर खड़ा हो गया और शादी करने का प्रस्ताव रखा। पीड़िता ने घटना के बाद शादी करना ही मुनासिब समझा।

इसके बाद उसने शादी करने की तैयारी करनी शुरू कर दी और घर लेने के लिए 3 लाख रुपये होने की बात कही। शादी के बाद घर में रहने के लिए उसने अपनी तनख्वाह के 3 लाख रुपये भी दे दिए।

मगर कुछ दिन बाद पता चला कि आरोपी ने औरेया अपने जिले में जाकर शादी कर ली है। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली फेज-थ्री में शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें