फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू में पीएचडी और हिंदी पत्रकारिता के पाठ्यक्रमों को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-कॉलेजों में 31 मार्च तक सभी खाली पदों पर हों नियमित नियुक्तियां , कुलपति प्रो योगेश सिंह ने प्राचार्यों को दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी के पीएचडी कोर्स वर्क और हिंदी पत्रकारिता से जुड़े नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार को कुलपति प्रो. योगेश सिंह की अध्यक्षता में हुई अकादमिक परिषद की बैठक में फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी के 8 क्रेडिट वाले अनिवार्य पीएचडी कोर्स वर्क सिलेबस को स्वीकृति दी गई। इसमें 4 क्रेडिट रिसर्च मेथोडोलॉजी, 2 क्रेडिट रिसर्च व पब्लिकेशन एथिक्स और 2 क्रेडिट कम्प्यूटेशनल व एक्सपेरिमेंटल रिसर्च टूल्स के लिए निर्धारित हैं। वित्त और व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग के पीएचडी कोर्स वर्क में मामूली बदलावों को भी स्वीकार कर लिया गया। पोस्ट ग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क 2024 के आधार पर हिंदी विभाग के अंतर्गत एक वर्षीय (दूसरे सेमेस्टर) और दो वर्षीय (चौथे सेमेस्टर) एमए हिंदी पत्रकारिता पाठ्यक्रम तथा अन्य पीजी प्रोग्रामों के लिए जेनेरिक इलेक्टिव कोर्सेज समूह को भी स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा 'पीजी डिप्लोमा (अंग्रेजी-हिंदी) ट्रांसलेशन प्रोग्राम' का नाम बदलकर 'पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन (अंग्रेजी-हिंदी-अंग्रेजी) प्रोग्राम' कर दिया गया है।
विज्ञापन


कॉलेजों में स्थायी नियुक्तियां करें
बैठक में कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने सभी कॉलेज प्राचार्यों को 31 मार्च 2027 तक खाली शैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्थायी नियुक्तियों की व्यवस्था पर दोबारा निर्भर न रहने की हिदायत देते हुए कहा कि देरी की ठोस वजह स्पष्ट की जाए। वहीं, दिल्ली सरकार से जुड़े डीयू के 12 कॉलेजों में नियुक्तियों को लेकर कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि इस दिशा में काफी प्रगति हुई है और जल्द समाधान निकलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें