फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी दुष्कर्म मामला: मेरे पिता को फंसाने में गिरोह का हाथ

Tue, 01 Dec 2015 03:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले सेक्टर-39 स्थित पीजी में लुधियाना की युवती से दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी के बेटे ने पुलिस को दी शिकायत में युवती को नौकरी दिलाने से लेकर उसके पिता को फंसाने तक के पीछे एक गिरोह का हाथ बताया है। साथ ही इसकी गहनता से जांच की मांग है।
विज्ञापन


झाड़सा गांव के रहने वाले संदीप ने सोमवार को महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने यह भी आरोप लगाया कि जेल में बंद रह चुके एक व्यक्ति मामले की पैरवी व पंचायत कर रहा है।

इतना ही नहीं, उसने यह भी कहा की आरोप लगाने वाली युवती बेहद शातिर है। उसने अपने मोबाइल का इस्तेमाल करने के बजाय, रेहड़ी वालों व अन्य का मोबाइल का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


साथ ही युवती के साथियों की जांच करने की मांग की है। महिला थाना पुलिस ने उसका आवेदन ले लिया है।  एसीपी सदर धरणा यादव के अनुसार मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन


पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें