फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepfake: डीपफेक वीडियो के प्रसार के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर, कल होगी सुनवाई

Wed, 01 May 2024 01:24 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली

सार

मौजूदा समय में डीपफेक के कई मामले सामने आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए डीपफेक वीडियो के प्रसार के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष एक याचिका दायर की गई। याचिका सही होने पर मामले की सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Delhi High Court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौजूदा लोकसभा चुनावों के दौरान डीपफेक वीडियो के प्रसार के खिलाफ बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष एक याचिका दायर की गई। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत पीएस अरोड़ा की पीठ याचिका सही होने पर मामले को गुरुवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमत हुई।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता जयंत मेहता ने तत्काल सुनवाई के लिए याचिका का उल्लेख करते हुए कहा कि यह एक वकीलों के संगठन द्वारा दायर किया जा रहा है, जिसमें चुनाव के दौरान डीपफेक वीडियो के प्रसार को रोकने के लिए भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) को निर्देश देने की मांग की गई है। तात्कालिकता के बारे में बताते हुए वकील ने कहा कि आम चुनाव चल रहे हैं और डीपफेक वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं और उन्होंने ईसीआई को एक अभ्यावेदन भी दिया है।

पीठ ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के पास अब शिकायत निवारण अधिकारी हैं और यह जानना चाहा कि क्या याचिकाकर्ताओं ने उनसे संपर्क किया है। वकील ने कहा कि वे जो भी कर सकते थे, उन्होंने किया है। उन्होंने कहा कि जब तक कार्रवाई की जाती है और ऐसे वीडियो हटाए जाते हैं, तब तक नुकसान हो चुका होता है क्योंकि प्रतिक्रिया का समय 24 से 48 घंटों के बीच होता है। पीठ ने कहा कि वह इस मुद्दे की जांच करेगी और गुरुवार को इस पर सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें