फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: छह माह की गर्भवती किशोरी के गर्भपात की अनुमति मांगी, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 13 Jul 2024 02:21 PM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दिल्ली पुलिस ने छह महीने की गर्भवती किशोरी का गर्भपात कराने की अनुमति मांगी है। पीड़िता व उसकी मां गर्भपात कराना चाहती हैं। 
विज्ञापन
pregnant woman - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण जिले की डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर छह महीने की गर्भवती लड़की का गर्भपात कराने की अनुमति मांगी है। पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि लड़की की उम्र मात्र 13 वर्ष है। 
विज्ञापन


पीड़िता व उसकी मां गर्भपात कराना चाहती हैं। मगर इस स्टेज पर गर्भपात कराने से पीड़िता की जान भी जा सकती है। पीड़िता की मां आईएएस अफसर के यहां घरेलू सहायिका का काम करती है। दूसरी तरफ डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। 

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता हुडको पैलेस में रहने वाले आईएएस अफसर के यहां रहती है। पिछले वर्ष आईएएस अफसर के नए पड़ोसी आए थे। उस समय आरोपी भिवानी, हरियाणा निवासी राकेश उनके सामान को उतारने व चढ़ाने के लिए आया था। 
विज्ञापन


वह वसंत कुंज स्थित एक पैकर्स व मूवर्स में काम करता है। सामान ऊपर चढ़ाने व रखने के दौरान उसकी पीड़ित लड़की से मुलाकात हो गई। दोनों ने एक-दूसरे मोबाइल नंबर ले लिए। इसके बाद आरोपी किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया। 

डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस अपहरण का मामला दर्जकर किशोरी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने पांच जुलाई को किशोरी को ढूंढ लिया। पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी में दुष्कर्म की धारा जोड़कर आरोपी युवक राकेश को गिरफ्तार कर लिया। 

 
विज्ञापन

पुलिस ने 13 वर्षीय पीड़िता की मेडिकल जांच कराई तो पता लगा कि वह छह महीने (24 सप्ताह) की गर्भवती है। ये पता लगने पर पीडि़त परिवार के होश उड़ गए। ऐसे में पीड़ित लड़की व उसकी मां ने दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान के यहां गर्भपात कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें