विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल की। चार राज्यों के 80 शहरों में रक्तदान शिविर लगाए। जहां रक्तदान के लिए उत्साह के साथ महादानी जुटे।
विश्व रक्तदाता दिवस पर मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लगाए शिविरों में कुल 6,447 रक्तदाताओं ने महादान किया। 40 डिग्री से ऊपर की भीषण गर्मी के बीच रक्तदान शिविरों में कई जगह लोगों ने घंटों अपनी बारी का इंतजार किया।
विज्ञापन
चार राज्यों के 80 शहरों में अभियान
गाजियाबाद के डॉ. अरविंद डोगरा 112वीं बार, तो जिम प्रशिक्षक जावेद ने 113वीं बार रक्तदान किया। अकेले चंडीगढ़ यूनिट में 675 रक्तदानियों ने महादान किया। लखनऊ में 500, कानपुर में 316, प्रयागराज में 309 , मेरठ में 661, गाजियाबाद में 136, अलीगढ़ में 83, झांसी में 70, मुरादाबाद में 341, आगरा में 469, गोरखपुर में 288, वाराणसी में 337 और बरेली में 280 यूनिट रक्तदान हुआ। इसी तरह से हरियाणा की रोहतक यूनिट में 554, हिसार में 173 यूनिट रक्तदान हुआ। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 641 और नैनीताल 218 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्र देकर सम्मानित किया गया।