गुरुग्राम प्रदुम्न केस में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए 11वी कक्षा के छात्र के पिता कोर्ट में जाते हुए
- फोटो : सुदर्शन झा
मेरे बेटे को सीबीआई ने गलत तरीके से इस मामले में फंसा दिया है। मेरा परिवार और बेटा इस मामले में शुरुआती दिन से सहयोग कर रहे हैं। जब भी बुलाया गया, वह गया है।
-आरोपी छात्र के पिता
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई की जांच पर भरोसा है। इस मामले में झूठी कहानी गढने वाले और लीपापोती करने वाले स्कूल प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सभी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। जो भी दोषी है, उसे फांसी मिलनी चाहिए।
-वरुण ठाकुर, प्रद्युम्न के पिता
pradyuman thakur
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले की जल्द से जल्द सुनवाई होनी चाहिए। आरोपी छात्र को वयस्क माना जाए और उसे फांसी की सजा दी जाए। इस मामले में स्कूल प्रशासन की भूमिका की गहराई से जांच होनी चाहिए।
-सुशील टेकरीवाल, वरुण ठाकुर के वकील
कंडक्टर अशोक की पत्नी
- फोटो : सुदर्शन झा
मेरे पति निर्दोष है। उन्हें फंसाया गया है। पुलिस ने मारपीट कर जुर्म कबूल करवाया था। वह घर में किसी बच्चे को नहीं मारते थे, किसी की हत्या कैसे कर सकते हैं।
-ममता, आरोपी कंडक्टर अशोक की पत्नी