फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली वालों को लगा फैटी लिवर का रोग, 30 से 40 उम्र के लोगों में बढ़ रही बीमारी

Sat, 30 Mar 2019 04:58 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली वालों को फैटी लिवर का रोग लगा हुआ है। पिछले कुछ समय से देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स में इसका असर भी देखने को मिल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दिल्ली के लोगों में तेजी से फैटी लिवर की शिकायत बढ़ रही है। इसके पीछे बड़ी वजह शराब का सेवन है। 
विज्ञापन


अनुमान है कि करीब 40 फीसदी आबादी इससे ग्रस्त है। जबकि इसके पीछे 80 फीसदी वजह शराब का सेवन है। डॉक्टरों के अनुसार 30 एमएल से ज्यादा हर दिन शराब पीने वालों में फैटी लिवर की शिकायत होना आम है। 

एम्स के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ शालीमार बताते हैं कि एम्स में आने वाले लिवर के केस में अधिकतर मामले फैटी लिवर के ही होते हैं। फैटी लिवर के तीन कारण शराब, जंक फूड और व्यायाम न करना है। जंक फूड खाते तो शौक से हैं, लेकिन व्यायाम नहीं करते। 
विज्ञापन


ऐसे में पेट के साथ-साथ लिवर पर फैट चढ़ने लगती है। डॉ शालीमार का कहना है कि यह समस्या सबसे ज्यादा 30 से 40 की उम्र के लोगों में देखने को मिल रही है। उनका ये भी कहना है कि गांव के लोग भी अब फैटी लिवर से अछूते नहीं हैं क्योंकि गांव में भी अब जंक फूड और अल्कोहल की पहुंच आसान हो गई है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

सर्जरी के लिए भी 70 प्रतिशत फैटी लिवर

एम्स के सर्जरी विभाग के डॉ. संदीप अग्रवाल का कहना है कि उनके पास बेरियाट्रिक सर्जरी के लिए जितने रोगी आते हैं, उनमें से 70 फीसदी का लिवर फैटी होता है। इस सर्जरी को करने के लिए पहले गेस्ट्रो विभाग के सहयोग से फैटी लिवर की समस्या को दूर किया जाता है और उसके बाद सर्जरी की जाती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें