नई दिल्ली। शकरपुर की सड़कों पर आवारा पशुओं के घूमने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। आवारा घूम रहीं गाय, अचानक सड़क पर आ जाती हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। प्रशासन को इस समस्या पर ध्यान देकर उचित समाधान निकालना चाहिए। -धीर सिंह, शकरपुर
जगजीत नगर में गलियों में लगा कूड़े का ढेर
पूर्वी दिल्ली। घोण्डा क्षेत्र स्थित जगजीत नगर की गलियों में कूड़े के ढेर के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र की कई सड़कों और गलियों में कचरा फैला होने की वजह से बदबू पूरे इलाक में फैल रही है। गलियों में पड़ी गंदगी डेंगू मलेरिया जैसे मच्छरों की मुख्य वजह बन रही है। बारिश के समय कूड़े पानी के साथ बहकर पूरी गली में फेल जाता है। ऐसे में उसके संपर्क में आने वाले लोगों को त्वचा संबंधी संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है।
-किशोर यादव,घोण्डा क्षेत्र
शास्त्री पार्क मेन रोड पर पड़ा कूड़े का ढेर से परेशान
पूर्वी दिल्ली। शास्त्री पार्क के पास बीच सड़क पर कूड़े के ढेर से लोगों को परेशानी हो रही है। इस कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। लंबे समय से कूड़ा नहीं उठाए जाने की वजह से गंदगी का अंबार लगा है। मच्छरों की बढ़ती संख्या को लेकर भी चिंता है।
-रूण कर्दम, स्थानीय निवासी