फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने की थी पहल, अब ये होगा यूपी का मॉडल गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा का बिशनपुरा गांव उत्तर प्रदेश का पहला पॉलीथिन मुक्त गांव बन गया है। यह दावा प्राधिकरण के चेयरमैन ने किया है। बुधवार को गांव पहुंचे चैयरमैन रमा रमण ने बिशनपुरा को मॉडल गांव बनाने का भी ऐलान किया।
विज्ञापन


बिशनपुरा स्थित यश मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन रमा रमण ने दावा किया कि बिशनपुरा प्रदेश का पहला ऐसा गांव बन गया है, जिसमें ग्रामीणों ने खुद से पहल कर पॉलीथिन मुक्त कर दिया है।

उन्होंने बाकी गांवों से भी इसी तरह की पहल की अपील की। चेयरमैन ने कहा कि यहां के हर घर पर नंबर पड़ चुके हैं। इनका पंजीकरण कर जल्द ही मालिकाना हक दिया जाएगा, जिससे गांव के घरों को भी पहचान मिल सके।
विज्ञापन

शीघ्र गठित होगी विकास समिति

पहचान के बाद इन घरों को बैंक भी आसानी से लोन दे सकेंगे। चेयरमैन ने ग्राम विकास समिति का शीघ्र गठन कर विकास के एजेंडे तय करने को कहा है। चेयरमैन ने शहर के नालों का फ्लो ठीक करने के लिए बड़े स्तर पर काम कराने के भी संकेत दिए।

मेट्रो की तीनों परियोजनाओं को समय से पूरा करने की बात दोहराई। गांव के निवासी कमोडोर रणवीर सिंह ने प्रजेंटेशन के जरिये बारात घर, पार्क व सांस्कृतिक केंद्र बनाने समेत सभी मांगें चेयरमैन के सामने रखीं।

इस मौके पर रघुराज सिंह ने लेबर चौक से एफएनजी तक के मार्ग को बिशन सिंह के नाम पर रखने को कहा, जिसे चेयरमैन ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

जहां एक भी जगह अतिक्रमण नहीं है

बिजेंद्र सिंह मुंशी ने बताया कि बिशनपुरा नोएडा का पहला गांव है, जहां एक भी जगह अतिक्रमण नहीं है और न ही किसी तरह का मुकदमा दर्ज है। चेयरमैन ने पूरे गांव का पैदल भ्रमण किया। स्वच्छता पर ग्रामीणों की सराहना भी की।

गांव के सबसे बुजुर्ग चौ. हरिया ने फूलमाला पहनाकर चेयरमैन का स्वागत किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के एसीईओ राजेश प्रकाश, सीएमई होम सिंह यादव, उपाधीक्षक हर्षवर्धन भदौरिया, जनस्वास्थ्य के पीई एसके गुप्ता, पीई आरपी सिंह व एके सक्सेना के अलावा गांव से सरदाराम प्रधान, राम कुमार तंवर, पुरुषोत्तम नागर व योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

चूंकि एक सप्ताह पहले ही चेयरमैन ने बिशनपुरा गांव के दौरे की घोषणा कर दी थी। उसका असर यह हुआ कि सड़कों और नालों की सफाई, पेड़ पौधों की छटाईं समेत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गईं थीं। गांव के आसपास की सभी सड़कों से कूड़ा हटा दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें