जहां तक वर्षा का सवाल है तो बृहस्पतिवार की शाम साढ़े पांच बजे तक लोधी रोड और पालम में बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके अलावा, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने के भी आसार हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
5 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी
वहीं, मौसम विभाग ने 5 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 6, 7, 8 और 9 जुलाई को दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। यानी पूरे हफ्ते बादलों के आने-जाने का सिलसिला बरकरार रहेगा। 6, 7, 8 और 9 जुलाई को दिल्ली में विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें देखी जा सकती हैं। ऐसे में 6, 7, 8 और 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जाएगा।