फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से किसान परेशान

Thu, 19 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बिजली घर में ओवर लोड की समस्या के चलते किसानों को प्रयाप्त बिजली नहीं मिल रहीं है। किसानों को फसलों के खराब होने का भय सता रहा है। हांलाकि किसानों की समस्या को लेकर सरकार ने गांव राठीवास व मोहमदपुर अहीर में दो नये सब स्टेशनों का निर्माण कराया है।
विज्ञापन


मगर यह तैयार होने के बावजूद अभी शुरू नहीं हो पाए है। इस अनदेखी को लेकर क्षेत्र के किसानों में बिजली विग के प्रति रोष पनप रहा है। किसानों ने निगम के आला अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है।

गौरतलब है की चौरासी के घरेलू व कृषि उपभोक्ताओं के लिए मात्र तावडू 66 केवी सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति हो रहीं है। पिछले दो दशक से क्षेत्र के उपभोक्ता ऑवर लोड़ की समस्या से जूझ रहे है।
विज्ञापन


ऑवर लोड़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए वर्ष 2013 में बिजली घर में लगे कम क्षमता के विद्युत ट्रांसफार्मर की जगह बडी क्षमता 25/31.5 एमवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया। मगर 66 केवी लाईन के कंडक्टर की कम क्षमता के चलते इसका फायदा उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाया।

इस समय क्षेत्र के किसानों को निर्धारित शैडयूल के बजाय 3 ग्रुपों में बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिसकी वजह से किसान बेहद परेशान है। ओवरलोड के चलते घरेलू सप्लाई भी रात्रि नौ बजे के पश्चात कट हो जाती है। जिस कारण छात्र छात्राएं अपनी वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहे है।

किसानों का कहना है अगर बिजली का यह शिलसिला इसी प्रकार चलता रहा तो उनकी फसलों की सिंचाई समय पर नहीं हो पायेगी। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है की क्षेत्र के घरेलू व किसनों को प्रयाप्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए गांव राठीवास में 33 केवी व गांव मोहम्मदपुर अहीर में 66 केवी दो सब स्टेशन बनाए गए है।

दोनों सब स्टेशन बनकर लगभग तैयार हो चुके है। दोनों सब स्टेशनों को पचगांवा से बिजली मिलेगी। मगर पचगांवा के 220 केवी सब स्टेशन में देरी के चलते इनके चालू करने में देरी हो रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें