फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती मरीज को मिला लाखों का बिल, परेशान पीड़ित ने उठाया चौंकाने वाला कदम

Thu, 08 Feb 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज को लाखों का बिल मिला। बिल देखकर परेशान हुए पीड़ित ने ऐसा कदम उठाया कि हर किसी के होश उड़ गए। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर के नोएडा की है। सेक्टर-11 में नामी अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने लाखों रुपये का बिल देखकर अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने की कोशिश की। अस्पताल प्रबंधन ने थाना सेक्टर-24 में इसकी मौखिक सूचना दी है।

थाना सेक्टर-24 प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि सेक्टर-11 के एक नामी अस्पताल में कुछ दिन से भर्ती मरीज का बिल लाखों रुपये का बनाया गया था। हालत कुछ सही होने के बाद दो दिन पहले अस्पताल ने उसे लाखों रुपये का बिल थमाया तो मरीज बेहद परेशान हो गया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वह चौथी मंजिल के अपने कमरे की खिड़की से कूदने की कोशिश करने लगा। शुक्र है कि मरीज खिड़की की कुंडी में फंस गया। इतने में अस्पताल का कर्मचारी उसके कमरे में पहुंच गया। इसके बाद से मरीज की हालत फिर बिगड़ गई है। अस्पताल प्रबंधन आईसीयू में रखकर उसका इलाज कर रहा है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में उसे अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मालूम हो कि इससे पहले भी एक मरीज ने इसी अस्पताल में बीमारी से तंग आकर खुदकुशी का प्रयास किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें