फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब केजरीवाल सरकार के चार अन्य 'पूर्व' विधायक पहुंचे HC तो पीठ ने लिया ये फैसला

Thu, 08 Feb 2018 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
aap mla
विज्ञापन

लाभ के पद के मामले में दिल्ली विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य करार दिए जाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी केे चार और विधायकों ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन


चारों याचिका की सुनवाई भी अदालत अन्य आठ विधायकों की याचिका के साथ ही करेगी। दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति चंद्रशेखर की पीठ के समक्ष आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव, आदर्श शास्त्री, संजीव झा और राजेश गुप्ता की ओर से लाभ के पद के मामले में याचिका दायर की गई है।

मामले का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने इन याचिकाओं पर निर्वाचन आयोग का जवाब मांगते हुए उसे नोटिस जारी किया। पीठ ने कहा कि चारों विधायकों की नई याचिकाओं की सुनवाई अब आठ अन्य आप विधायकों की याचिका के साथ ही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'याचिकाएं विचार करने योग्य नहीं हैं'

aap mla
वहीं पीठ के समक्ष निर्वाचन आयोग के वकील अमित शर्मा ने दलील दी कि इस संदर्भ में आयोग नया जवाब दायर नहीं करेगा। आयोग आप के अन्य आठ विधायकों को पूरी तरह अयोग्य करार दिए जाने के खिलाफ दाखिल उनकी याचिका पर दायर किए गए शपथपत्र को फिर से पूरी तरह पारित करेगा।

कोर्ट में आप के चार विधायकों के वकील ने यह तर्क दिया कि वे भी चुनाव पैनल के शपथ पत्र के जवाब में आठ अन्य विधायकों में से एक की ओर से दायर प्रत्युत्तर ही पूरी तरह स्वीकार करेंगे।

गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने पिछले सप्ताह दायर अपने जवाब में अदालत से कहा था कि याचिकाएं विचार करने योग्य नहीं हैं और इन्हें खारिज किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें