फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ ने दी छोटा राजन को ज्यादा सुविधाएं तो भूख हड़ताल पर बैठे हाईप्रोफाइल कैदी और कोर्ट ने...

Wed, 21 Mar 2018 05:02 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
छोटा राजन
विज्ञापन

देश की सबसे हाईटेक जेल तिहाड़ के अधिकारी एक नई मुसीबत में घिर गए हैं। दरअसल तिहाड़ में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को ज्यादा सुविधाएं देने के लिए जेल के अन्य हाईप्रोफाइल कैदी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन


इस बात से नाराज कैदी अदालत तक जा पहुंचे और अब दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने इस मामले में तिहाड़ जेल प्रशासन से 22 मार्च तक उत्तर मांगा है। बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मोहम्मद शहाबुद्दीन और गैंगस्टर नीरज बवाना ने जेल प्रशासन के खिलाफ बगावत कर दी थी और भूख हड़ताल पर बैठ गए।

नीरज बवाना ने तो कुछ दिन पहले पटियाला हाउस कोर्ट में जेल आवेदन देकर कहा था कि सुविधाओं में सुधार ना होने की स्थिति में वह खाना पीना त्याग कर भूख हड़ताल पर बैठ जाएगा। बवाना ने अपने आवेदन की एक-एक कॉपी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, दिल्ली हाईकोर्ट और पुलिस महानिदेशक (कारागार) को भी भेजी थी।
विज्ञापन


वहीं बिहार के सीवान जेल से तिहाड़ ट्रांसफर किए गए राजद के पूर्व बाहुबली सांसद शाहबुद्दीन भी भूख पर बैठ गया है। इन दोनों का आरोप है कि छोटा राजन को जेल ज्यादा सुविधाएं दे रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें