फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक को बाबा साहब के रूप में दिखाया, माफी मांगी

Wed, 21 Mar 2018 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
raju dhigan
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों के साथ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को आप विधायक राजू धिंगान के साथ भी एक विवाद खड़ा हो गया। त्रिलोकपुरी विधानसभा की एक चौपाल के निर्माण पर कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद देते हुए पोस्टर लगाए थे। इसमें राजू धिंगान को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के रूप में दिखाया गया है।

विज्ञापन


रविवार रात को त्रिलोकपुरी के 22 ब्लॉक में लगाए गए पोस्टर के मीडिया में आते ही हंगामा मच गया। विपक्षी दलों ने इसे बाबा साहब का अपमान बताया। हालांकि, किरकिरी होती देख राजू धिंगान ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए लिखा कि वह तो बाबा साहब के चरणों की धूल भी नहीं हैं। इस तरह की तुलना करना गलत है। 

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें