फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी कंपनियों की ऑनलाइन वेबसाइटों पर बाबा रामदेव के प्रोडक्ट की धूम

Sun, 03 Apr 2016 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
patanjali
विज्ञापन
विदेशी कंपनियों को छोड़ स्वदेशी का नारा देने वाले बाबा रामदेव के प्रोडक्ट अब विदेशी कंपनियों की ऑनलाइन वेबसाइट पर भी आ गए हैं। फ्लिपकार्ट समेत अन्य वेबसाइट पर पतंजलि के कॉस्मेटिक और पर्सनल केयर प्रोडक्ट बिक रहे हैं, जिसे विभिन्न कंपनियां डिस्काउंट के साथ दे रही हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि ऑनलाइन वेबसाइट पर पतंजलि प्रोडक्ट की सबसे अधिक मांग है। देश में तेजी से उभरती फ्लिपकार्ट समेत अन्य ऑनलाइन वेबसाइट में अब बाबा रामदेव का नाम भी जुड़ गया है,  वेबसाइट पर पतंजलि का कॉस्मेटिक और पर्सनल केयर प्रोडेक्ट भी सेल में आ गए हैं।

देश का एक बड़ा वर्ग अब बाजार की बजाय घर या अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन वेबसाइट से दाम और क्वालिटी रेटिंग जांचने के आधार पर शॉपिंग करना पसंद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों की मांग के चलते फ्लिपकार्ट पर शुरुआत में कॉस्मेटिक और पर्सनल केयर के प्रोडक्ट रखे हैं, जोकि ग्राहकों में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।
 
दुकान में पंतजलि का जो ऐलोवेरा जेल 80 रुपये में मिलता है, वह वेबसाइट पर 69 रुपये, दंतक्रांति 75 की बजाय 74, केशक्रांति 130 की बजाय 120 रुपये में मिल रहा है।

हालांकि इन दोनों वेबसाइट को छोड़कर अन्य ऑनलाइन वेबसाइट पर किराने से लेकर अन्य उत्पादों पर 15 फीसदी तक छूट भी दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें