फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: आरक्षियों ने ली देश सेवा की शपथ, बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण नहीं बुलाए गए अभिभावक

Wed, 05 Jan 2022 05:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। आरक्षियों ने कदमताल कर परेड निकाली और देश सेवा की शपथ ली। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अभिभावकों को नहीं बुलाया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस लाइन गाजियाबाद में आरक्षी नागरिक पुलिस के लिए कोरोना नियमों का पालन करते हुए दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में आरक्षियों ने कदमताल कर परेड निकाली और देश सेवा की शपथ ली। इसमें नागरिक सेवा के लिए जिले को 116 रिक्रूट आरक्षी मिले। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अभिभावकों को नहीं बुलाया गया।

विज्ञापन


समारोह में परेड कमांडर प्रथम रिक्रूट आरक्षी 135 सोनू कुमार, द्वितीय रिक्रूट आरक्षी चेस्ट न. 1 ओमबीर और तृतीय रिक्रूट आरक्षी चेस्ट न. 126 भानू प्रताप नियुक्त किए गए। जिनकी कमांड पर पांचवीं वाहिनी सीआईएसएफ बैंड यूनिट की धुन पर कदमताल किया गया।

समारोह में आरटीसी के अलग-अलग विषयों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18 रिक्रूट आरक्षियों को एसएसपी पवन कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें